-
Advertisement
हिमाचल: उड़ान भरते ही हवा में लटका पैराग्लाइडर का सहयोगी, 400 फीट की ऊंचाई से गिरा, टूट गई सांसें
Last Updated on October 16, 2021 by Deepak
धर्मशाला/रेणुका जी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की शीतकालीन राजधानी धर्मशाला से आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई। धर्मशाला के समीपवर्ती इन्द्रूनाग में बेहद ही दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पैराग्लाइडर की रस्सी में फंसने से उड़ान में मदद कर रहे एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, कई फीट ऊंचाई तक वो पैराग्लाइडर के साथ ही आसमान की तरफ उड़ गया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: टेम्पो ट्रेवलर ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटा, 5 की हालत नाजुक
मिली जानकारी के मुताबिक, पैराग्लाइडिंग साइट पर एक पायलट उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान टेक ऑफ में एक शख्स पायलट की मदद कर रहा था। बता दें कि, इस बात कि अब तक पुख्ता तौर पर पुष्टि नहीं कि गई है। लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जैसे ही पायलट ने उड़ान भरी तो मदद कर रहे सहयोगी का पांव पैराग्लाइडर के रस्सी में फंस गया। वह पायलट के साथ ही काफी उंचाई तक हवा में उड़ गया।
कुछ देर बाद उसका पैर पैराशूट से छूट गया, जिससे वह जमीन पर धड़ाम से गिर गया। करीब चार सौ फीट की ऊंचाई से गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दाडनू के रहने वाले 35 वर्षीय शख्स के तौर पर हुई है। सूचना मिलने के बाद तुरंत ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
खाई में मिला युवक
श्री रेणुका जी निर्वाचन क्षेत्र के बोगर गांव के 37 वर्षीय युवक अमर सिंह की गहरी खाई में गिरने से गंभीर चोटें लग गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमर सिंह शाम को जब अपने घर नहीं लौटा परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी और उसे ढूंढने के लिए प्रयास किए। बताया जा रहा है कि अमर को परिजनों ने गहरी खाई में गिरा हुआ देखा। जिसके बाद गांव वालों की मदद से उसे आज बाहर निकाला गया। वहीं, इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। परिजन युवक को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group