-
Advertisement
इस पब में अपने आप हिलने लगती हैं चीजें, CCTV में कैद हुई अजीबोगरीब घटनाएं
कई बार सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियोज वायरल होती हैं, जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। हाल ही में अब यूट्यूब पर एक ऐसी वीडियो वायरल हुई है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, ये वायरल वीडियो एक पब (Pub) के अंदर की सीसीटीवी फुटेज है, जहां पैरानॉर्मल एक्टिविटी (Paranormal Activity) होती है।
ये भी पढ़ें-गर्लफ्रेंड की मां को शख्स ने डोनेट की किडनी, बाद में लड़की ने की किसी और से शादी
बता दें कि ये पब यूके (UK) में है। बताया जाता है कि इस पब में अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैं और यहां रखी चीजें अपने आप हिलने लगती हैं। अजीबोगरीब घटनाओं के चलते यहां का स्टाफ भी पब में अकेले काम करने से डरता है। पब की मालिक महिलाओं से भी पब के अंदर हो रही अजीबोगरीब घटनाओं को महसूस किया। बताया जाता है कि पब के अंदर रखा सामान अपने आप हिलने लगता है और दुर्घटनाग्रस्त होकर टूट जाता है।
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो महिलाएं पब के अंदर हाथ में पेन (Pen) लेकर बैठी हुई हैं। इसी बीच अचानक महिला के हाथ से पेन अपनी जगह से घूम कर नीचे गिर जाता है। जिसके बाद वहां मौजूद दोनों महिलाएं और वेटर डर जाते हैं। इतना ही नहीं वेटर वहां से डरकर भाग जाता है। इसके अलावा इस वायरल वीडियो में पब के अंदर की एक और घटना कैद हुई है, जिसमें परछाई जैसी चीज चलती हुई नजर आ रही है। महिलाएं इस बात की सूचना पुलिस को भी दे चुकी है, लेकिन इसका रहस्य किसी को पता नहीं चल पाया है।
यूट्यूब पर इस पब की वीडियो को @Dogtooth Media नाम के चैनल से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। बताया जाता है कि सितंबर 2021 में पब की मालिक दोनों महिलाओं ने पब के फर्श से जोरदार धमाका सुना। जिसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। हालांकि, जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उन्हें उसमें किसी इंसान की परछाई दिखाई दी, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। पब की मालिक ने दावा किया है कि वह अब भूत के साथ बात कर सकती हैं और अब वह उस भूत को पॉल बुलाती हैं। इस सीसीटीवी फुटेज की वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है।