-
Advertisement
Job Alert: हिमाचल में निकल आई नौकरियां, आवेदन करने के लिए यहां करना होगा क्लिक
नाहन। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सिरमौर में जल शक्ति मंडल नाहन (Jal Shakti Mandal Nahan) के अतंर्गत विभिन्न पेयजल योजनाओं को सुचारू रूप से संचालन के लिए अंशकालीन आधार (Part time basis) पर प्रतिदिन 6 घंटे के लिए पैरा पंप चालक, पैरा फिटर और बहुउद्देशीय कार्यकर्ता की भर्ती (Recruitment) की जानी है, जिसके तहत पैरा पंप चालक की 17, पैरा फिटर के 05, बहुउदेश्य कार्यकर्ता के 31 पद भरे जाने है। इच्छुक उम्मीदवार किसी भी कार्यदिवस के दिन 15 जुलाई शाम पांच बजे तक जल शक्ति मंडल नाहन में स्वयं आकर व eciphnahan@gmail-com पर ई-मेल के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
ये भी पढ़ेः कोरोना महामारी में Job खो चुके लोगों को मिलेगा रोजगार, हेल्प डेस्क से करें संपर्क
पंप चालक के लिए 10वीं पास और किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रमाण पत्र संबंधित ट्रेड में होना चाहिए उसकी आयु सीमा 18 से 45 वर्ष और प्रतिमाह मानदेह 4 हजार रूपए होगी। पैराफिटर के लिए 10वीं पास और किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रमाण पत्र संबंधित ट्रेड में होना चाहिए जिसकी आयु सीमा 18 से 45 वर्ष और प्रतिमाह मानदेह 4 हजार रूपए होगी। बहुउद्वेशीय कार्यकर्ता के लिए प्रार्थी मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं पास, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष और प्रतिमाह मानदेह 4 हजार रूपए होगी। अधिक जानकारी के लिए अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति नाहन के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


