-
Advertisement
BJP में घमासानः धवाला का फूंका पुतला, विधायक की बयानबाजी पर पार्टी करेगी कार्रवाई
ज्वालामुखी/शिमला। जवालामुखी के विधायक रमेश धवाला (Ramesh Dhawala) की संगठन महामंत्री पवन राणा पर बयानबाजी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर बीजेपी (BJP) में घमासान मचता दिख रहा है। एक तरफ जहां जवालमुखी विधानसभा क्षेत्र के लगड़ू में विधायक रमेश धवाला का पुतला जलाया गया, दूसरी तरफ बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने धवाला की राणा पर बयानबाजी का कड़ा संज्ञान लेने की बात कही है। संगठन महामंत्री पवन राणा (Pawan Rana) के खिलाफ की बयानबाजी से गुस्साए समर्थकों ने ज्वालामुखी विधानसभा की लगड़ू पंचायत के बाजार में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर विधायक रमेश धवाला का पुतला फूंका।
ये भी पढ़ेंः धवाला की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, CM Jai Ram ने नाम लिए बिना कर दिया काम

जयकुमार, बीआर शर्मा, रमेश कुमार, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, सुमीत, कीकर, मनोहर व रमेश आदि ने कहा कि विधायक को निरर्थक बातों से परहेज़ करना चाहिए और अपने विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों की ओर ध्यान देना चाहिए। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति ने अपना सारा जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित कर दिया है, उस महान व्यक्तिव पर इस तरह के मिथ्या आरोप लगाना और उनकी निंदा करना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। विकास की दृष्टि से चंगर क्षेत्र की स्थिति बहुत खराब है। चाहे वह सड़कें, स्वास्थ और शिक्षा का क्षेत्र हो, विधायक ने विकास के कार्यो में कोई रुचि नहीं दिखाई है। जब हताश जनता पवन राणा के पास इन कार्यों को करवाने के चलते मिलने जाती है तो वो विधायक रमेश धवाला को रास नहीं आता है।
ये भी पढ़ेंः BJP का डैमेज कंट्रोल, कांगड़ा के दो विधायक आए सामने, बोले- All is Well
संगठन महामंत्री के खिलाफ मीडिया में की गई बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण
बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा (Chief Spokesperson Randhir Sharma) ने कहा कि बीजेपी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश धवाला द्वारा पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री के खिलाफ मीडिया में की गई बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण मानती है और इसकी कड़ी निंदा करती है। धवाला को संयम से काम लेना चाहिए था और इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए था। संगठन महामंत्री एक प्रचारक हैं, जिनका राजनीति में कोई निजी स्वार्थ नहीं है। संगठन की मजबूती व राष्ट्र सेवा ही उनका एक मात्र उदेश्य है। इसलिए उनसे मनमुटाव रखना ही सही नहीं है और अगर कोई बात है तो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के ध्यान में लानी चाहिए ना कि सार्वजनिक रूप से मीडिया में बोलना चाहिए। शर्मा ने कहा कि पार्टी निश्चितरूप से इसका कड़ा संज्ञान लेगी। शर्मा ने पार्टी के सभी नेताओं से आग्रह किया कि वे एक दूसरे के खिलाफ मीडिया व सोशल मीडिया (Social Media) में बयानबाजी ना करें। उन्होंने कहा कि किसी के मन में कोई बात है तो पार्टी नेतृत्व के ध्यान में लानी चाहिए।
नेहरिया बोले-धवाला पर हो अनुशासनात्मक कार्रवाई
धर्मशाला (Dharamshala) के विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने संगठन के बारे जो बात कही है वो उनकी यह निजी राय है और उनको तो इस प्रकार के बयान देने की आदत है वह पूर्व में भी इस प्रकार की बयानबाजी कर चुके हैं इसमें कुछ नया नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी निंदनीय है और पार्टी की ओर से उन पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का संगठन पूरे देश भर में चर्चित है और वह संगठन मंत्री पवन राणा जी की मेहनत है उन्होंने घर छोड़कर पार्टी का कार्य किया है।




