- Advertisement -
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (hrtc) के पीस मील कर्मचारियों ने मंडी में अनुबंध की मांग को लेकर गेट मीटिंग की। कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है और 29 नवंबर को प्रदेशभर में टूल डाउन हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
कर्मचारियों का कहना है कि 24 अगस्त को परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उनको वार्ता के लिए बुलाया था और दो साल के अंदर अनुबंध पर लाने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन वापस ले लिया था, लेकिन अब एक बार फिर कर्मचारियों ने मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपना लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व सरकार के 410 पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध पर लिया गया है, जोकि इसी सरकार में नियमित भी हुए हैं, लेकिन निगम में बाकी बचे 933 पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध पर नहीं लिया जा रहा है।
- Advertisement -