-
Advertisement
हिमाचल: आज भी लोग जान जोखिम में डाल पार कर रहे खड्डें, देखें खतरनाक वीडियो
बिलासपुर। हिमाचल में आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां पहुंचने के लिए कड़ी मशकत करनी पड़ती है। कई गांवों (Village) में सड़क सुविधा नहीं है तो कई गांवों तक पहुंचने के लिए खड्डों (Ravine) को पार करना पड़ता है। लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर इन उफनती खड्डों को पार करते हैं। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर (Bilaspur) जिला के जुखाला से सामने आया है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। लोग जुखाला के अली खड्ड को भारी बरसात के चलते उफान पर होने के बाद भी अपनी जान जोखिम में डाल कर पार कर रहे हैं। बीते रोज हुई क्षेत्र में भारी बारिश (Heavy Rain) के चलते यह खड्ड उफान पर थी। बावजूद इसके लोगों को इस खड्ड को पार करते वीडियो में देखा गया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में हादसेः खाई में गिरी पिकअप ,एक की मौत- कार व बाइक में टक्कर
लोग अपनी जरूरत की चीजों को खरीदने तथा अपने काम पर जाने व अन्य कार्य से जाने के लिए अपने कपड़े उतार कर जान को जोखिम में डाल कर खड्ड को पार करना पड़ता है। इसी के चलते अब तक 3 से 4 लोगों की इस खड्ड में डूबने से जाने भी जा चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि जब किसी मरीज को ऐसी हालत में ले जाना पड़ता हैए तो उन्हें काफी समस्या होती है। ऐसी स्थिति में काफी बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देता है। लोगों ने मांग की है कि इनके गांव के बारे में जल्द से जल्द सोचा जाए और पुल का निर्माण किया जाए। बता दें कि यह गांव जुखाला के पास भोली नामक गांव है। यहां वर्षों पहले सड़क की सुविधा तो दी, लेकिन ग्रामीणों को खड्ड पार करने के लिए कोई पुल का निर्माण नही किया। ग्रामीण काफी वर्षों से सरकार से पुल निर्माण को लेकर गुहार लगा रहे हैं, लेकिन इनकी गुहार पर कोई अमल नही हो पा रहा है। जिसके चलते लोगों को भारी बरसात में जब खड्ड पूरे उफान पर होती है तो भी जान जोखिम में डाल कर इसे पार करना पड़ता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


