-
Advertisement
नहीं देखा होगा कभी ऐसा फेस्टिवल, यहां मौत के लिए शॉपिंग करने आते हैं लोग
आमतौर पर लोग किसी फंक्शन या त्यौहार के लिए शॉपिंग (Shopping) करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक जगह ऐसी भी हैं जहां लोग अपनी मौत के लिए शॉपिंग करते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी, लेकिन ये बिलकुल सच है। ऐसा करने के लिए बकायदा यहां पर एक त्यौहार भी मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें-दुनिया का इकलौता देश, जहां पति-पत्नी को Divorce लेने की इजाजत नहीं
बता दें कि ये त्यौहार जापान (Japan) की राजधानी टोक्यो में मनाया जाता है, जिसमें लोग अपनी मौत के लिए शॉपिंग करते हैं। इस त्यौहार का नाम शुकात्सु फेस्टा त्यौहार है। जापान में शुकात्सु का मतलब मौत के लिए तैयार होना होता है। इस त्यौहार लोग मौत की शॉपिंग करने के लिए आते हैं। इस त्यौहार में शामिल होने की हर किसी को आजादी होती है। यहां लोग अपने लिए मरने से पहले खुद ही कब्र खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं लोग ताबूत में लेटकर अपनी लुक भी तय कर सकते हैं। इस त्यौहार में लोग अपने लिए ताबूत का नाप देते हैं। इसके बाद जब ताबूत बनकर तैयार हो जाता है तो लोग उसमें लेटकर देखते हैं और उसे अपने हिसाब से चेक करते हैं।
जानकारी के अनुसार, शुकात्सु त्यौहार में हर साल करीब पांच हजार लोग शामिल होते हैं, जो कि अपनी मौत से पहले ही ताबूतों की प्री-शॉपिंग करते हैं। साथ ही साथ लोग अपने लिए मरने के बाद का मेकअप भी सिलेक्ट करते हैं। इस त्योहार में आकर लोग मेकअप करवाते हैं, ड्रेस पहनते हैं और फिर अपनी पसंदीदा ताबूत में लेट कर पूरा इंतजाम चेक करते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
Tags
