-
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला देख लौट रहे लोगों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 7 जख्मी
श्री रेणुकाजी। अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले (International Renukaji Fair) के दौरान एक कार दुर्घनाग्रस्त हो गई, जिससे सात लोग जख्मी (Seven People Injured) हो गए। गंभीर रूप से जख्मी इन लोगों को ददाहू अस्पताल (Dadahu Hospital) ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें नाहन (Nahan) रैफर कर दिया है। जख्मियों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य आरंभ कर दिया। जख्मियों का उपचार चल रहा है और आलम यह है कि उनमें से कोई भी बयान देने की हालत में नहीं है।
यह भी पढ़ें- हमीरपुर के दोसड़का में भतीजे ने ताया का दराट से किया कत्ल
बताया जा रहा है कि ये अंतरराष्ट्रीय रेणका जी मेले में आए थे। हादसा मेले के लौटते वक्त हुआ है। दुर्घटना से पहले ये लोग एक जगह रुके भी थे, जहां उन्होंने जलपान भी किया। यह भी माना जा रहा है कि ये लोग रास्ता भटकने के कारण अन्य मार्ग पर चले गए थे। फिलहाल पुलिस पूरी जानकारी जुटा रही है कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी रंजीत राणा (In-charge Ranjit Rana) ने बताया कि इस दुर्घटना में कुल सात लोग जख्मी हुए हैं। उन्हें ददाहू अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह दुर्घटना कैसे हुई। जख्मियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद नाहन रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के वक्त दो लोग गाड़ी से बाहर गिर गए थे । उनका बाद में पता चला। इसके उन्हें भी अस्पताल में पहुंचाया गया। सभी जख्मियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

