-
Advertisement
धर्मपुर में रोजगार यात्रा से पहले दो कांग्रेसी गुटों में जमकर हुई नारेबाजी
Last Updated on August 9, 2022 by Vishal Rana
सोलन। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव (assembly elections) आ रहे हैं कांग्रेस के बीच गुटबाजी के मामले उजागर हो रहे हैं। इसी कड़ी में धर्मपुर रोजगार यात्रा शुरू होने से पहले धर्मपुर में कांग्रेस में फिर गुटबाजी उभर कर सामने आई है। मंगलवार को कसौली कांग्रेस (Kasauli Congress) में एक फिर गुटबाजी शुरू हो गई। इस दौरान पहले तो दो धड़ों में आपस में नारेबाजी हुई, फिर एक धड़ा विनोद सुल्तानपुरी (Vinod Sultanpuri) को कंधे पर उठाकर दूसरी ओर ले गया। वहीं दूसरी ओर खड़े ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच विनोद सुल्तानाुरी गुट ने जाकर जमकर नारेबाजी की।
यह भी पढ़ें:कांग्रेस ने पदयात्रा निकाल स्वतंत्रता सेनानियों को किया सलाम
इस प्रकार विनोद सुल्तानपुरी के सुपोर्टरों ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, रमेश चौहान और ध्यान सिंह (Dhyan Singh) भी मौजूद थे। तत्पश्चात विनोद सुल्तानपुरी अन्य वर्करों संग गड़खल की ओर चले गए। वहीं रमेश चौहान सहित कसौली ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और वर्कर शिमला ग्रामीण और रोजगार संघर्ष यात्रा के समन्वयक विक्रमादित्य सिंह के स्वागत कि लिए धर्मपुर में ही खड़े रहे। वहीं दोनों धड़ों के आमने-सामने होने से ब्लॉक कांग्रेस ने ध्यान सिंह और अन्य के फोटो लगे हुए टी शर्ट पहन कर अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब चार बजे ही विक्रमादित्य सिंह धर्मपुर पहुंचे और युवा रोजगार यात्रा शुरू की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group