-
Advertisement
Himachal: पहले पत्नी छोड़ी मायके, फिर कमरे में गाने लगाकर कर लिया सुसाइड
चंबा। हिमाचल के चंबा (Chamba) जिला में आत्महत्या का एक अलग तरह का ही मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों को मायके छोड़ा और उसके बाद घर आकर अपने कमरे में म्यूजिक सिस्टम ऑन कर गाने सुनते सुनते फंदा (Suicide) लगा लिया। मामला चंबा जिला के कियाणी क्षेत्र से सामने आया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं। मृतक की पहचान अनिल कुमार (44) पुत्र कर्म चंद निवासी गांव गतयाणू कियाणी जिला चंबा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: Himachal : नवविवाहिता ने बाथरूम में लगा लिया फंदा, 3 माह पहले हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि अनिल कुमार बैल्डिंग का काम करता था और शनिवार को वह अपनी पत्नी और बच्चों को मायके छोड़ने गया था। उन्हें वहां छोड़ने के बाद शाम को अनिल कुमार वापस घर पर आ गया। माता पिता के अनुसार रात को अनिल कुमार अपने कमरे में गया और म्यूजिक सिस्टम (Music system) ऑन कर गाने सुनने लगा। जब देर रात तक म्यूजिक सिस्टम बंद नहीं हुआ तो वह उसके कमरे में गए और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने किसी तरह उसके कमरे का दरवाजा खोला और अंदर जाकर देखा तो अनिल कुमार फंदे से झूल रहा था। उसने पंखे से फंदा लगा लिया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जरूरी साक्ष्य जुटाने। पुलिस ने आज रविवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

