-
Advertisement
सिरमौर: पच्छाद में खाई में गिरी पिकअप; एक की मौत, दूसरा घायल
Last Updated on December 1, 2023 by Soumitra Roy
नाहन (एचके पंडित)। सिरमौर जिले के पच्छाद इलाके में गुरुवार रात हुई पिकअप दुर्घटना (Pick Up Accident) में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेडिकल कालेज नाहन (Medical College Nahan) में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार शादी समारोह से वापस लौट रहे जामन की सैर पंचायत के राज्यो गांव के धनवीर सिंह और अशोक कुमार अपनी पिकअप (एचपी 13-0648) में जयहर से सराहां की ओर जा रहे थे। जयहर से कुछ ही दूरी पर आकर पिकअप अनियंत्रित होकर (Fell In To Gorge)खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप की चपेट में आने से धनवीर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी राज्यो ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। डीएसपी राजगढ़ अरुण मोदी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।