-
Advertisement
तेज आंधी की चपेट में आया पायलट जोगिंद्रनगर में लेंटर पर जा गिरा, बीड़ बिलिंग से भरी थी उड़ान
Paraglider Pilot Injured: मंडी जिला के तहत जोगिंद्रनगर के पास पहलून गांव में शनिवार सुबह एक पैराग्लाइडर पायलट तेज आंधी- तूफान की चपेट में आने से घायल हो गया। पायलट ने सुबह करीब 10:30 बजे बीड़ बिलिंग से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अचानक तेज़ आंधी शुरू हो गई, जिससे पायलट का अपने पैराग्लाइडर पर से नियंत्रण खो गया।
पायलट की हालत स्थिर
आंधी इतनी तेज़ थी कि पायलट को करीब 20 किलोमीटर दूर तक ले गई। अंततः वह जोगिंद्रनगर के पहलून गांव में एक घर के लैंटर पर जा गिरा। इस हादसे में पायलट को चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने तुरंत उसकी मदद की। पायलट को एंबुलेंस की मदद से जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अभी तक पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है।
लक्की शर्मा
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

