-
Advertisement
पुरानी संसद के आखिरी भाषण में पीएम मोदी को याद आए नेहरू
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को पुरानी संसद में दिए गए अपने आखिरी भाषण (Last Speech In Old Parliament) में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया। आमतौर पर नेहरू की आलोचना करने वाला सत्तापक्ष देश के पहले पीएम को याद कर मेज थपथपाता दिखा। पीएम ने कहा कि ये वो सदन है, जहां पंडित जी को वैसे तो अनेक बातों के लिए याद किया जाएगा। लेकिन हम जरूर याद करेंगे कि इसी सदन में पंडित नेहरू के Stroke Of Midnight की गूंज… हम सबको प्रेरित करती रहेगी। उस समय सदन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद थे। वे देख रहे थे और बीजेपी-NDA के लोकसभा सांसद पीएम की बात पर मेज थपथपा रहे थे।
नेहरू जी की मंत्रिपरिषद, आंबेडकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी
पीएम ने आगे कहा कि पंडित नेहरू की जो प्रारंभिक मंत्रिपरिषद थी, उसमें बाबा साहेब आंबेडकर (BR Ambedkar) जी एक मंत्री के रूप में थे। वह दुनिया की बेस्ट प्रैक्टिसेज भारत में लाने पर जोर दिया करते थे। फैक्ट्री कानून में अंतरराष्ट्रीय सुझावों को शामिल करने पर बाबा साहेब सर्वाधिक जोर देते थे। उसका परिणाम आज देश को लाभ मिल रहा है। बाबा साहेब ने देश को नेहरू जी की सरकार में वॉटर पॉलिसी (Water Policy) दी थी। पंडित नेहरू के मंत्री पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश में इंडस्ट्री पॉलिसीज लेकर। कितनी ही इंडस्ट्री पॉलिसीज बनें, लेकिन आज भी उसकी आत्मा वही होती है जो पहली सरकार में थी।
यह भी पढ़े:मोदी सरकार ने किस डर से वापस लिया चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति वाला बिल?
आखिर में याद आए वाजपेयी
इस दौरान मोदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसी सदन में अटल जी ने कहा था, वो शब्द आज भी गूंज रहे हैं- इस सदन में- सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेंगी बिगड़ेंगी, लेकिन ये देश रहना चाहिए। इस पर लोकसभा सदस्यों ने जमकर मेज थपथपाई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group