-
Advertisement
धर्मपुर बस अड्डे पर बारिश ने मचाई तबाही, एचआरटीसी बसें व वाहन बहे, दुकानें तहस नहस
Himachal Disaster: हिमाचल के मंडी में बारिश ने काफी तबाही मचाई। धर्मपुर के बस स्टैंड में रात को पानी भर गया, जिससे एचआरटीसी की बसें और गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। कुछ लोगों के भी पानी में बहने की सूचना है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही दुकानों को भी खासा नुकसान हुआ है।

देर रात को तेज बारिश की वजह से सोन खड्ड (नाला) का पानी ओवरफ्लो होने के बाद शहर में आ गया। कई घरों की पहली मंजिल डूब गई। मंगलवार सुबह पानी का स्तर थोड़ा कम हुआ। लोग लापता की तलाश कर रहे हैं।
हिमाचल के मंडी में बारिश ने काफी तबाही मचाई। धर्मपुर के बस स्टैंड में रात को पानी भर गया, जिससे एचआरटीसी की बसें और गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। कुछ लोगों के भी पानी में बहने की सूचना है, #Rain #Himachal #Dharampur #busstand #vehicleswashed #Himachal pic.twitter.com/DdBGTGMuMw
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) September 16, 2025
मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने आज 6 जिलों बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कल से अगले 3 दिन बारिश की कम संभावनाएं हैं।

