-
Advertisement
मंडी में विश्व शांति और आपदाओं को रोकने के लिए यज्ञ, जयराम व कंगना भी रहे मौजूद
Kangana Ranaut: मंडी में विश्व शांति और प्राकृतिक आपदाओं को रोकने के लिए हवन का आयोजन किया गया। माता सिद्धकाली मंदिर के पास इंद्रा मार्केट में किए गए इस यज्ञ में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और मंडी की सांसद कंगना रणौत विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने यक्ष में आहूतियां डाल कर प्रदेश में सुख शांति की कामना की।
मंडी में प्राकृतिक आपदा से बचाव को एक विशेष महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मंडी की सांसद कंगना रनौत भी उपस्थित रही। यह महायज्ञ माता सिद्ध काली मंदिर के पास इंद्रा मार्केट में हुआ ।@KanganaTeam #SpecialYagya #Mandi #HimachalPradesh #NaturalDisasters pic.twitter.com/9k7XgToDK6
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) September 17, 2025
महायज्ञ में जाने से पहले कंगना ने माता सिद्धकाली के दर्शन किए। कंगना का कहना है कि इस यज्ञ का उद्देश्य प्रदेशवासियों की सुरक्षा, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करना है। उन्होंने कहा- जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 श्री हरिओम महाराज ने इस महायज्ञ का आवाहन किया है।कंगना ने कहाआज पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने हिमाचल को 1500 करोड़ रुपए का बड़ा राहत पैकेज दिया है। इस महायज्ञ का आयोजन करके उनकी दीर्घायु की कामना की। हम सब चाहते हैं कि 17 सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस के नाम से पूरी दुनिया में मनाया जाए, क्योंकि यज्ञ से सारी सृष्टि का कल्याण संभव है। कंगना का आपदा प्रभावितों से मुलाकात का भी कार्यक्रम है।
संजीव कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

