-
Advertisement
नशे का सौदागर पंजाब से पकड़ाया
हरोली। पुलिस ने हिमाचल के युवक को चिट्टा सप्लाई करने वाले पंजाब के सप्लायर (Drug Supplier From Punjab) को काबू किया है। आरोपी की पहचान गुरलाल निवासी गढशंकर, जिला होशियापुर (Hoshiarpur) पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो दिन पहले विकास कुमार को 5.72 चिट्टे संग काबू किया था। पुलिस रिमांड में खुलासा हुआ कि गढशंकर के गुरलाल ने चिट्टे की सप्लाई दी थी। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर शुक्रवार सुबह आरोपी को काबू कर लिया। हरोली थाना प्रभारी सुनील कुमार सांख्यान ने बताया कि एसपी अर्जित सेन के दिशानिर्देशो पर चिटटे के सप्लायरो पर कडी कारवाई की जा रही है।
मोबाइल टावर की बैटरियां चुराने वाला फगवाड़ा में धराया
हरोली के पूबोवाल में मोबाइल टावर से बैटरियां चुराने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को पंजाब के फगवाड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बबलू निवासी फगवाड़ा के रूप में हुई है। बता दें कि तीन सप्ताह पहले पूबोवाल में मोबाइल टावर की बैटरियां चुराकर भाग रहे शातिरों का पुलिस पीछा किया, लेकिन शातिर पंजाब के बॉर्डर पार कर भाग गए। मोबाइल टावर कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी को फगवाड़ा से काबू किया। उप-पुलिस अधीक्षक हरोली मोहन रावत ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के अन्य साथियों का पता किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:जख़बड़ में चिट्टा पकड़ाया, 4 आरोपियों में कांग्रेस समर्थित बीडीसी भी शामिल

