-
Advertisement
BREAKING: पुलिस भर्ती पर बढ़ते संक्रमण की ब्रेक, अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दी
ऊना। पुलिस लाइन झलेड़ा में डीआईजी नॉर्थ रेंज सुमेधा द्विवेदी के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा कॉंस्टेबल के 102 पदों के लिए आयोजित की जा रही भर्ती (Recruitment) रैली प्रदेश सरकार के संक्रमण रोकथाम को लेकर किए गए फैसले के चलते अनिश्चितकाल तक टाल दी गई है।
यह भी पढ़ें-हिमाचल में कोरोना ने फेरा युवाओं की उम्मीदों पर पानी, पुलिस भर्ती अगले आदेशों तक स्थगित
सोमवार को डीआईजी सुमेधा द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान अब यह फैसला लिया गया है कि प्रदेश सरकार के आगामी आदेश आने के बाद ही इस भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। 5 से लेकर 7 जनवरी तक जिन युवाओं के ग्राउंड टेस्ट (Ground Test) हो चुके हैं उनका टेस्ट दोबारा नहीं लिया जाएगा। जबकि, बचे हुए अभ्यर्थियों के टेस्ट के लिए नए सिरे से तारीखें तय करके उन्हें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रहे सभी अधिकारियों की डी ब्रीफिंग की गई है। आने वाले समय में नए सिरे से होने वाली भर्ती रैली को लेकर अपनाई जाने वाली सावधानियों पर भी विस्तार से विचार मंथन किया गया। गौरतलब है कि 5 और 6 जनवरी को हुई भर्ती रैली के दौरान 477 युवाओं ने ग्राउंड टेस्ट क्लियर किया था।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

