-
Advertisement
प्रतिभा सिंह बोली: बीजेपी नेताओं की अंधभक्ति ने लोगों के जीवन में किया अंधेरा
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा है कि देश में यूपीए सरकार (UPA Govt) में 400 रुपए का गैस सिलेंडर मिलने पर हाय तौबा करने वाले बीजेपी नेताओं (BJP Leaders) की आज 1100 रुपए में जुबान क्यों बंद हो गई है। उन्होंने पूछा कि क्या गैस सिलेंडर 400 का महंगा था या फिर 1100 में सस्ता मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि देश में बीजेपी नेताओं की इस अंदभक्ति ने लोगों के जीवन में अंधेरा कर दिया है। देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी बीजेपी की नीतियों का ही परिणाम है, जो लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- ऊना गोलीकांड पर गरमाई सियासत, पोस्टमार्टम को भी लेकर जमकर हुआ हंगामा किया प्रदर्शन
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि देश में कच्चे तेल के मूल्यों में भारी कमी के बाबजूद केंद्र सरकार (Center Govt) इसके मूल्यों में कोई कमी नहीं कर रही है। साफ है कि सरकार तेल कंपनियों को लाभ देने के लिये व अपना खजाना भरने के लिये तेल के मूल्यों में कमी नही कर रही है। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में सेब बागवानों की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) को ना तो उन्हें बागवानों की कोई चिंता है ना किसानों की। उन्होंने सरकार से किसानों बागवानों के लिये कोई आर्थिक पैकेज देने की मांग करते हुए कहा है कि किसानोँए बागवानों के कृषि ऋणों से राहत देते हुए इसे माफ किया जाना चाहिए। प्रदेश में भारी बारिश व ओलावृष्टि से किसानों बागवनों को भारी नुकसान हुआ है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। सीएम जयराम अपनी सभाओं में बड़ी बड़ी लोक लुभानी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रहें है। उन्होंने कहा कि अब तो बीजेपी के कार्यकर्ता भी बीजेपी की जुमलेबाजी को समझ गए हैं और वह बीजेपी से किनारा कर रहें है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में जयराम सरकार (Jai Ram Govt) जनमत खो चुकी है। इसलिए उन्हें अब प्रदेश में विधानसभा चुनावों की सिफारिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया है कि चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस (Congress) की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी जो पूर्व की भांति जन आकांक्षाओं को पूरा करेगी।

