-
Advertisement
प्रतिभा सिंह ने BJP पर जड़े आरोप, बोलीं- लोगों को किया मायूस
यह भी पढ़ें:डॉ राजेश शर्मा बोले, पीएम मोदी फिर से ठग गए हिमाचलियों को
यह भी पढ़ेंः कांग्रेसी बोले, मोदी की क्या है सच्चाई-सब समझती है जनता
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि अधिकारियों ने पीएम आवास योजना के सभी लभ्यार्थीयों समेत आशा वर्कर, महिला मंडलों व अन्य लोगों पर दबाव बना कर उन्हें इस समारोह में बुलाया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों का अधिकार है, ऐसे में उनका राजनीतिक दृष्टि से उपयोग करना उनको सार्वजनिक करना उनके निजिता के अधिकार का भी हनन है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेना पात्र लोगों का अधिकार है और यह कोई खैरात नहीं है।
यह भी पढ़ेंः “अब सरकार माई-बाप नहीं, अब जनता सेवक है सरकार”
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के आठ साल का जश्न हिमाचल प्रदेश में आयोजित करने का कोई औचित्य ही नहीं था। प्रदेश पहले ही 70 हजार करोड़ के कर्ज के बोझ तले डूब गया है, ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी का प्रदेश को इस आर्थिक संकट से उभरने के लिए कोई राहत पैकेज ना देना प्रदेश के साथ एक बड़ा अन्याय है। कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व में पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों से जो वादे किए थे आज के उनके संबोधन में उनका कोई भी उल्लेख नहीं था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दौरे से जो उम्मीदें प्रदेश के लोगों को थी वह सब धरी की धरी रह गई।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


