-
Advertisement
अनलाॅक-1.0 के बीच काॅलेजों में Final Semester की परीक्षाएं लेने की तैयारी
शिमला। अनलाॅक-1.0 (Unlock-1.0) के बीच हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों (Degree colleges of Himachal Pradesh) में फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं लेने की तैयारी शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रबंधन के साथ सचिवालय में हुई बैठक में शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने फाइनल सेमेस्टर की डेटशीट से साथ सिटिंग प्लान तैयार करने को कहा है। इससे पहले थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिलते ही परीक्षाओं के आयोजन की घोषणा कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के इस जिला में हिली धरती, सहमे लोग घरों से निकले बाहर
बताया जा रहा है कि फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं (Final semester examinations) सबसे पहले यानी 15 जुलाई से ली जा सकती हैं। अन्य कक्षाओं की परीक्षाओं के बारे में बाद में विचार किया जाएगा। स्टूडेंटस की संख्या के मुताबिक उन्हें विभिन्न परीक्षा केंद्रों में बैठाने का बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिन कॉलेजों में फाइनल सेमेस्टर के स्टूडेंटस की संख्या अधिक हैए वहां नजदीकी स्कूलों में भी परीक्षा केंद्र बनाने के लिए कहा गया है। शिक्षा सचिव के मुताबिक फाइनल सेमेस्टर के जिन स्टूडेंटस की पहले के सेमेस्टरों में अगर री.अपीयर आई है तो उनकी परीक्षाएं भी अभी ले ली जाएंगी। जुलाई के पहले हफ्ते से शिक्षकों को कॉलेजों में बुलाकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश भी विवि प्रबंधन को दिए गए हैं।


