- Advertisement -
कुल्लू। बीजेपी (BJP) प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने लोकसभा (Lok Sabha) और विधानसभा (Vidhan Sabha) में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण को लेकर बड़ी बात कही है। कुल्लू (Kullu) में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव में धूमल सरकार ने 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, बस पुरुषों की मानसिकता बदलने की जरूरत है। इसमें कुछ समय जरूर लगेगा। जिला मुख्यालय कुल्लू परिधिगृह में बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मि धर सूद (President of BJP State Mahila Morcha Rashmi Dhar Sood) ने पत्रकार वार्ता में महिला मोर्चा की आगामी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा ने प्रदेशभर के 74 मंडलों में 7 हजार नए सदस्यों को जोड़ने के लिए विस्तारक योजना के तहत एक बूथ 20 बहनों कार्यक्रम की शुरूआत की है। इसमें महिला मोर्चा को शक्ति मिलेगी, जिससे महिला मोर्चा सशक्त होकर आगे बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 7,734 बूथ में महिला मोर्चा को मजबूत करने के लिए महिलाओं को संगठन में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायती राज चुनाव (Panchayati Raj Election) किसी पार्टी चिन्ह पर नहीं हुए, लेकिन बीजेपी के विचार धारा के लोग बड़ी संख्या में जीत कर आए हैं। ऐसे में अगर कुछ जगहों पर अगर कमी रही है उसको लेकर कार्यकर्ता मन छोटा ना करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी में सभी व्यक्ति सम्मानित हैं, जिससे आने वाले समय में 2022 में विधानसभा चुनाव में मिशन को रिपीट करने के लिए कमर कसी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कोरोना काल में बीजेपी महिला मोर्चा ने मार्च से अब जितने भी कार्य किए वो प्रशसंनीय है और अवसाद को अवसर में बदला और सेवा भाव से कार्य किए।
- Advertisement -