-
Advertisement
IPhone 14 के चार मॉडल्स की कीमत हुई लीक, फैंस बोले मच मोर
लीजिए आई फोन 14 (IPhone 14) के चारों मॉडल्स की कीमत उजागर हो गई हैं। इसकी प्राइस लिस्ट देखकर उसके चाहने वाले हतप्रभ हैं। आई फोन 14 के फैंस कीमत देखकर कह रहे हैं इतनी कीमतें इसमें यह चेंज किया गया है कि अब एप्पल आई 14 (Apple I 14) की सीरीज में चार मॉडल लॉंच किए जाएंगे। फैंस इनकी कीमत (price) देखकर स्तब्ध हैं। तो आने वाले आई फोन (IPhone) की कीमतें कितनी होगी और इनमें क्या-क्या फीचर्स होंगी आइए विस्तार से जानते हैं:
यह भी पढ़ें- चिंता की है बात: रुपए की कीमत में गिरावट बढ़ाएगी महंगाई का बोझ
एप्पल सीरीज में अब चार मॉडल्स होंगे और यह आई फोन 14 की सीरीज कुछ ही सप्ताह में लॉन्च होने वाली है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमतों और इसमें होने वाली फीचर्स को लीक किया जा चुका है। मगर यह भी ध्यान रहे कि इससे संबंधित लीक्स सिर्फ टिपस्टर्स की ओर से ही किया गया है। वहीं, इस संबंध में कंपनी ने अभी कुछ भी खुलासा नहीं किया है। पता चला है कि आई फोन 14 प्रो मॉडल (I phone 14 pro model) में कई विशेष अपग्रेड और हायर प्राइजिंग मिलेगी। वहीं, अब एक ऐसी भी रिपोर्ट सामने आई है कि स्टेंडर्ड आई फोन 14 मॉडल की कीमतें भी बढ़ेंगी।
पूरी सप्लाई में सीरीज कीमतें बढ़ रही हैं:
माना जा रहा है कि पूरी सप्लाई में सीरीज कीमतें बढ़ रही हैं। इस संबंध में द सन पॉपुलर विश्लेषक ग्रुप वेसबॉश सिक्योरिटीज के प्रमुख डैन इवेस ने बातचीत की है। इसमें उन्होंने बताया कि सप्लाई सीरीज की कीमतें बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि हम यह मानकर चल रहे हैं कि आई फोन 14 की कीमत 100 डॉलर, आई फोन 13 के वनिस्पत अधिक होगी। अतः पूरी सप्लाई में प्राइस बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।
ये हो सकती हैं आई फोन 14 सीरीज की कीमत
आई फोन 14 899 डॉलर यानी कि 71,730 रुपए आई (फोन 13 799 डॉलर)
आई फोन 14 मैक्स 990 डॉलर यानी कि 79,709 रुपए (आई फोन 13 मिनी 699 डॉलर)
आई फोन 14 प्रो 1099 डॉलर यानी 87, 688 रुपए (आई फोन 13 प्रो 999 डॉलर)
आई 14 प्रो मैक्स 1199 डॉलर यानी 95,667 रुपए (आई फोन 13 प्रो मैक्स 1099 डॉलर)
बड़ी स्क्रीन चाहने वालों के लिए खुशखबरी
मार्केट मिनी मॉडल की मांग हमेशा कम ही रही है। अब कंपनी एक नया कदम उठाने जा रही है। कंपनी अब इसके स्थान पर मैक्स मॉडल को उतार सकती है। यहां बताना जरूरी होगा कि अन्य मॉडल्स की जगह आई फोन 13 मिनी (Iphone 13 mini ) केवल तीन प्रतिशत ही बिक पाए थे।
वहीं, आई फोन 12 भी कुछ ज्यादा पॉपुलर नहीं हो पाया था। अब आई फोन मैक्स (IPhone Max) 6-7 इंच का होगा जो 13 प्रो के समान ही होगा। यह मॉडल उन लोगों के लिए एक खुशखबरी होने वाला है तो बड़ी स्क्रीन का आई फोन चाह रहे थे मगर उनकी जेब इसके लिए इजाजत नहीं दे रही थी। आई फोन 14 सीरीज में अब ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मोड (Always On Display Mode) भी मिलने वाला है।
इस संबंध में ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने बताया कि एप्पल आई फोन 14 प्रो और आई फोन 14 प्रो मैक्स (I phone 14 pro max) में अब ये फीचर्स जुड़ सकती है। इसके लिए क्यूपर्टिनों जायंट को आईओएस 16 की फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं अब आई 14 में पंच होल डिस्प्ले की फीचर्स भी मिलने वाली है।

