-
Advertisement
प्रियंका गांधी के पति Robert Vadra शिमला में, पहुंचे थे Jakhu Temple-देखें वीडियो
Priyanka Gandhi Husband Robert Vadra : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ( MP Priyanka Gandhi Vadra) के पति रॉबर्ट वाड्रा आज सुबह शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर (Jakhu Temple) पहुंचे। वहां पर उन्होंने मंत्रोचारण के बीच हनुमान मंदिर में पूजा -अर्चना की। मंदिर की ओर से रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra)को हनुमान जी की फोटो भेंट की गई।

जाहिर है प्रियंका गांधी वार्ड्रा न्यू ईयर 2025 के पहले ही दिन छराबड़ा (Chharabra)स्थित अपने निवास स्थान पहुंची थी। उनके बच्चे यहां पहले ही पहुंच गए थे। प्रियंका गांधी का परिवार छराबड़ा स्थित अपने निवास स्थान में छुट्टियां बिता रहा है। बता दें कि शिमला से लगभग 14 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)ने अपना मकान बना रखा है। प्रियंका अक्सर छराबड़ा आती रहती है। उनके साथ राहुल गांधी, सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी कई भी छराबड़ा आते रहे हैं।
-संजू चौधरी

