-
Advertisement
Breaking: प्रियंका कुल्लू-मनाली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची, शुक्ला भी हैं संग
Last Updated on September 12, 2023 by Soumitra Roy
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)हिमाचल दौरे (Himachal Tour) पर पहुंच चुकी हैं। वह इस वक्त कुल्लू-मनाली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच कर लोगों से मुलाकात कर रही हैं। उन्होंने कुल्लू के भुंतर के संगम ब्रिज से ब्यास नदी में बाढ़ आने पर हुई तबाही और राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही प्रभावितों के साथ बात भी की। इसके बाद सभी मनाली के लिए रवाना हो गए।
इससे पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी कल भी हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक आपदा ग्रस्त जिलों में प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगी। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) भी साथ आए हैं।