-
Advertisement
Live:प्रियंका बोली-सरकार नहीं बदली तो भुगतोगे, बार-बार सत्ता मिलने से बढ़ता है अहंकार
ऊना। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि 5 साल में सरकार नहीं बदली तो भुगतोगे, बार-बार सत्ता मिलने से अहंकार बढ़ता है। चुनाव के समय बड़े वादे करते हैं, प्रचार के बाद भूल जाते हैं। हिमाचल आप लोगों ने बनाया है, महिलाएं, बच्चे व युवा आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन बीजेपी ने गलत निर्णय लेने के अलावा प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए कुछ काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि किसान-बागवान, छोटे व्यपारी सब मुसीबत में हैं, किसी की तरक्की नहीं हुई, जब यह असलियत है तो इसे बदलते क्यों नहीं। सरकार की पहली प्राथमिकता गरीबों व जरूरतमंदों की समस्याएं और उनकी इच्छा होनी चाहिए। बीजेपी ने देश की संपत्ति को बेच दिया, प्रदेश में 20 से ज्यादा बोर्ड निगम घाटे में हैं। यह सच है कि हिमाचल से बीजेपी के बड़े-बड़े नेता बने, लेकिन आम जनता के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। प्रियंका ने कहा कि पेंशन जीवन भर की सुरक्षा होती है, लेकिन बीजेपी ने कुछ नहीं दिया। मुकेश अग्निहोत्री आपकी आवाज बुलंद करते हैं, जबकि बीजेपी के लोग जुमले बाजी करते हैं। प्रदेश में 5 साल से डबल इंजन वाली बीजेपी की सरकार है। इस दौरान ये लोग इंजन में तेल भरना भूल गए, क्योंकि सारा तेल बड़े बड़े औद्योगिक घरानों के घर जा रहा है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस के गढ़ में जीत तलाश रही BJP, चुनावी मैदान में उतारा ये बड़ा नेता
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र (Kangar of Haroli assembly constituency) के कांगड़ में जनसभा को संबोधित कर रहीं थी। ऊना जिले में गांधी परिवार (Gandhi family) के किसी सदस्य की पहली चुनावी रैली थी। ऊना जिले (Una district) में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। ऊना जिले की हरोली विधानसभा हिमाचल की हॉट सीटों में से एक है। यहां से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) चार बार से विधायक हैं। यह उनका लगातार 5वां विधानसभा चुनाव है।

