-
Advertisement
Process Of Euthanasia | Harish Rana | Raj Empire Society |
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित राज एम्पायर सोसायटी के जिस घर के बाहर हरीश राणा का हाल जानने के लिए लोगों की भीड़ थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। अब उस घर के बाहर पड़ोसियों के कदम थम जाते हैं, क्योंकि हरीश एम्स में अपनी विदाई की बाट जोह रहे हैं। दिल्ली एम्स में हरीश राणा के लाइफ सपोर्ट सिस्टम को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उनको पोषण और पानी देने वाली नली हटाई जा चुकी है। साथ ही उनको ऑक्सीजन भी नहीं दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरीश राणा को फिलहाल ब्रेन से जुड़ीं दवाइयां दी जा रही हैं। देशभर में चर्चा में रहे इच्छामृत्यु मामले में हरीश राणा का संबंध हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से है। हरीश राणा के परिवार की जड़ें जयसिंहपुर उपमंडल की पंचायत सरी के प्लेटा गांव से जुड़ी रही हैं। हरीश राणा के पिता अशोक राणा रोजगार और अन्य कारणों से प्रदेश से बाहर जाकर बस गए। हालांकि परिवार के सदस्य समय-समय पर अपने पैतृक गांव आते-जाते रहे हैं। हरीश राणा के परिवार में उनके पिता अशोक राणा, मां निर्मला देवी, भाई आशीष और बहन भावना हैं।

