-
Advertisement
आसानी से मिलेंगे 10 हजार रुपए, बस होना चाहिए जन धन खाता
पीएम जन धन योजना (PM Jan Dhan Yojana) से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने अपनी इस योजना में कई बदलाव किए हैं। योजना के तहत जिन लोगों ने खाता खुलवाया है अब वे लोग इस खाते से दस हजार रुपए तक की राशि निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अब मिनटों में ट्रांसफर होगा पुरानी कंपनी का PF, यहां जानिए पूरा प्रोसेस
बता दें कि मोदी सरकार ने देशवासियों को बैंक से जोड़ने साल 2014 में पीएम जन धन योजना की शुरुआत की थी। पीएम जन धन योजना गरीबों के लिए वरदान की तरह है। इस स्कीम में सबसे बड़ी सुविधा ये है कि कोई भी अकाउंट होल्डर अपने खाते पर ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी (Overdraft Facility) के लिए अप्लाई कर सकता है।
ऐसे मिलेगी ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी
ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी का फायदा उठाने के लिए किसी भी ग्राहक का जन धन खाता कम से कम 6 महीना पुराना होना चाहिए। वहीं, अगर किसी का खाता 6 महीने पुराना नहीं है तो उसे सिर्फ दो हजार रुपए तक की ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी दी जाएगी।
ये होती है ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी
ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी एक तरह का लोन ही होती है। इसके लिए अप्लाई करने के लिए आपको बैंक मैनेजर से संपर्क करना पड़ता है। बैंक से ये अप्रूव होने के बाद आप आसानी से एटीएम कार्ड या यूपीआई से विड्रॉल कर सकते हैं। इसके बाद इसका ब्याज रोजाना के हिसाब से चुकाना होता है। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति ओडी में फिर से पेमेंट जमा कर देता है तो उस अमाउंट पर आपको ब्याज नहीं भरना होता है।
पहले मिलती थी इतनी राशि
गौरतलब है कि बैंक की तरफ से पहले पीएम जन धन खाताधारकों के खाते में पांच हजार रुपए की ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी देता था, जिसे अब दस हजार रुपए कर दिया गया है।
ऐसे खुलवाएं खाता
बता दें कि पीएम जन धन स्कीम के तहत खाता खुलवाने के लिए बस आधार कार्ड और पैन कार्ड की जरूरत होती है। इस योजना में 10 साल से ज्यादा की उम्र के बच्चों का खाता भी खुलवाया जा सकता है। जन धन खाता खुलवाने के बाद आपको एक डेबिट कार्ड दिया जाता है, जिससे आपके दो लाख रुपए का बीमा कवर और 30 हजार रुपए का लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलता है।

