- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला की ठियोग विधानसभा क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल आज लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता का घेराव करने शिमला पहुंच गया है। दरअसल, राज्य सरकार ने कुछ दिन पहले PWD सब-डिवीजन ठियोग से JE को सैंज सब-डिवीजन ठियोग से JE को सैंज सब डिवीजन के लिए ट्रांसफर किया है।
बता दें कि माकपा विधायक राकेश सिंघा के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग आज निगम बिहार में PWD मुख्यालय के बाहर रोष प्रकट कर रहे हैं। माकपा विधायक राकेश सिंघा ने सरकार पर उनकी सर्विलेंस के आरोप जड़ते हुए कहा कि वे चुने हुए विधायक हैं। ऐसे में वे जिस भी दफ्तर में लोगों के मुद्दे उठाने जाते हैं, वहीं उनसे पहले पुलिस पहुंच जाती है। उन्होंने सरकार के इस व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने JE का तबादला जल्द रद्द करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ठियोग में स्टाफ की तैनाती को लेकर किसी भी तरह का सौतेला व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा।
वहीं, माकपा की ठियोग इकाई के सचिव संदीप वर्मा ने कहा कि जिस पुलिस पर खुद करोड़ों के घपले करे और पेपर लीक करवाने का आरोप है वे कानून व्यवस्था के नाम पर आम लोगों को धमकाने पहुंच जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ठियोग में पहले ही JE के दो पद खाली होने से विभिन्न विकास कार्य समय पर नहीं हो पा रहे थे। अब तीसरे JE को भी ट्रांसफर करने के बाद यहां सब काम ठप्प पड़ गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ठियोग से ट्रांसफर किए गए JE को वापस नहीं लाया गया तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन लड़ा जाएगा। इससे पहले भी सरकार एक बार अधिशासी अभियंता को ठियोग से ट्रांसफर करके साजिश रच चुकी है।
गौरतलब है कि ठियोग PWD डिवीजन का मुख्यालय है। ठियोग में पहले ही JE के दो पद खाली चल रहे थे। अब एक अन्य JE को ट्रांसफर करने के बाद यहां चार में से एक ही JE शेष बचा है। जबकि, ठियोग डिवीजन के अंतर्गत पड़ने वाले सैंज सब डिवीजन में अब चार JE हो गए हैं।
- Advertisement -