-
Advertisement
कैप्टन अमरिंदर बोले- अपना मुंह बंद रखा करें भगवंत, अपने बॉस की तरह झूठ बोलने के महारथी
Last Updated on January 10, 2021 by Sintu Kumar
चंडीगढ़। कृषि कानूनों पर मचे घमासान के बीच पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने आम आदमी पार्टी के राज्य प्रमुख भगवंत मान (Bhagwant Mann) पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अपने बयान (statement)) में उन्होंने भगवंत मान के साथ ही अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) पर भी निशाना साधा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह अपने बॉस की तरह झूठ बोलने की कला में महारत हासिल कर चुके हैं। मान जैसे लोगों को संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में जरा भी ज्ञान (Knowledge) नहीं है। उन्होंने कहा कि वो अपना मुंह बंद ही रखा करें।
यह भी पढ़ें: Farmers Protest में शामिल दादी पर ट्वीट करना #Kangana को पड़ा भारी, बुजुर्ग ने दर्ज करवाया केस
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मान जैसे लोगों को संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में ज्ञान नहीं है और वो राजनीति में हैं। लोगों को गुमराह करना ही इनका एकमात्र उद्देश्य है। इसलिए ये बिना किसा तर्क के बयान देते हैं। आगे उन्होंने कहा कि वह अपने बॉस की तरह झूठ बोलने की कला में महारत हासिल कर चुके हैं। भगवंत मान ने इस तरह के के बयान देकर सांसद से तौर पर अपनी नाकाबिलियत ही दर्शाई है।
उचित समय पर दायर की जाएंगी याचिकाएं
पंजाब के सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र के कानूनों को चुनौती देने के लिए याचिकाएं पहले ही तैयार कर ली हैं। इन याचिकाओं पर कानून विशेषज्ञों की राय लेने के बाद उचित समय में दायर किया जाएगा। सीएम ने कहा कि केंद्र के कृषि कानूनों का प्रभाव खत्म करने के लिए पंजाब विधानसभा में पहले ही सर्वसम्मति से बिल पास कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान को बिल्कुल नहीं पता कि वैधानिक काम कैसे होते हैं। उन्होंने भगवंत मान को सलाह देते हुए कहा कि वह महत्वपूर्ण मामलों में अपना मुंह बंद ही रखा करें।
दरअसल भगवंत मान ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि विधानसभा में सर्वसम्मति से कृषि कानून पास ना करवा पाना और उसे राष्ट्रपति के पास ना भेजना पंजाब सरकार की नाकामी है। भगवंत मान के इसी बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।