-
Advertisement
Himachal : सड़क से लुढ़की बाइक, पंजाब निवासी युवक की गई जान
आनी। हिमाचल (Himachal) के कुल्लू (Kullu) जिला के आनी में निगान-शवाड सड़क मार्ग पर शकेलड़ के समीप एक बाइक (Bike) के पहाड़ी से लुढ़क गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। डीएसपी रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि बुधवार सुबह करीब सवा 9 बजे आनी क्षेत्र में कारपेंटर का काम करने वाला जालंधर (पंजाब) निवासी मनजिंदर सिंह उर्फ सोनू (30) जब शवाड से आनी की ओर अपनी बाइक आ रहा था। शकेलड़ के पास बाइक से नियंत्रण खो बैठा। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में तीन सड़क हादसों में एक की गई जान, 10 गंभीर घायल
स्थानीय लोगों ने बाइक को गिरते देखा और मौके पर दौड़े। बाइक सवार को खाई से निकाला और अस्पताल (Hospital) पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी रविंद्र सिंह नेगी (DSP Ravinder Singh Negi) ने बताया कि पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

