-
Advertisement
PuykarVillage / LahaulSpiti / HimachalPradesh / GochiFestival
हिमाचल में एक ऐसा गांव भी है यहां पर बेटियों के पैदा होने पर जश्न मनाया जाता है। प्रदेश के शीत मरूस्थल कहलाने वाले लाहौल स्पीति के प्यूकर गांव में बेटियों के पैदा होने पर जश्न मनाने की परंपरा आज की नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही है। यह गांव सदियों से बेटा और बेटी को समानता का अधिकार दे रहा है। प्यूकर गांव में बेटियों के जन्म पर गोची उत्सव मनाया जाता है। देवी-देवताओं की विधिवत पूजा अर्चना करके उनकी लंबी उम्र की दुआएं मांगी जाती हैं। । 20 घरों की आबादी वाले प्यूकर गांव में इस बार दो घरों में गोची उत्सव की धूम है। वर्ष 2025 में छेरिंग छरजीपा व कंग्यूर के घर बेटियों ने जन्म लिया है। ग्रामीणों ने पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित होकर अपने देवी-देवताओं का पूजा पाठ किया। आधी रात गांव के पुजारी नगाड़े के साथ गांव के मंदिर में भोजपत्र पर याकनुमा आकृति बनाई। देवता तंगजर और चन के पुजारी को पगड़ी रस्म की अदायगी की गई और गोची उत्सव के परंपरा का निर्वहन किया गया।
