- Advertisement -
सीएम सुक्खू की कैबिनेट में हैवी वेट पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर (PWD Minister) विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) पहली ही कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। वह एक पारिवारिक शादी में शामिल होने राजस्थान के जयपुर जा रहे हैं। इस वक्त विक्रमादित्य सिंह दिल्ली में हैं।
सुक्खू कैबिनेट (Sukhu Cabinet) की पहली बैठक कल यानी 13 जनवरी को शिमला में होनी है। बैठक महत्वपूर्ण इसलिए है,क्योंकि इसमें ओपीएस (OPS) पर सुक्खू सरकार को अपने चुनावी वादे के मुताबिक निर्णय लेना है। विक्रमादित्य सिंह भी इस मुद्दे को खूब उछालते रहे हैं। अब वह पारिवारिक समारोह के चलते खुद ही इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। विक्रमादित्य बीते कल बुधवार को ही मां प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) के साथ दिल्ली रवाना हो गए थे।
- Advertisement -