-
Advertisement
Video : धवाला के “दो हजार” पर सवाल- Fortuner गाड़ी में सवार होकर गरीबी के साथ किया भद्दा मजाक
ज्वालामुखी। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी (Jwalamukhi) विधानसभा क्षेत्र के तहत गुम्मर (Gummar) गांव के एक गरीब किसान कुलदीप (Kuldeep) ने कोविड-19 (Covid-19) के चलते बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाना (Online study) था तो इन्होंने अपनी गाय को ही बेच दिया। गाय को बेचकर एक मोबाइल (Mobile) खरीद लिया ताकि बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर सके। जैसे ही मामला मीडिया में सामने आया तो स्थानीय विधायक एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला (BJP MLA Ramesh Dhawala) ने कुलदीप के घर पहुंचकर दो हजार की नकद मदद कर दी।
ये भी पढे़ं – गरीब ने किस्मत की आह को वाह में ऐसे बदला, बेटे-बेटी को Online पढ़ाना था-बेच दी गाय

अब उसी पर समाजसेवी संजय शर्मा (Social worker Sanjay Sharma) बड़का भाऊ ने सवालिया निशान लगाया है। उनका कहना है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी (Fortuner car) में सवार होकर कुलदीप के घर आने वाले धवाला ने दो हजार देकर गरीबी के साथ में भद्दा मजाक किया है। उन्होंने आज दिन तक इस गरीब परिवार की सुध क्यों नहीं ली। संजय शर्मा ने कहा है कि अगर 30 दिन के अंदर-अंदर इस गरीब परिवार को आशियाना नहीं मिला तो बड़का भाऊ टीम आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


