- Advertisement -
नई दिल्ली। किसानों को समर्थन और कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi) आज उपराज्यपाल के आवास का घेराव करने पहुंचे लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाए। राहुल और प्रियंका चंदगी राम अखाड़े से राज निवास तक निकले जहां दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए बैरिकेड पर मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान आंसू गैस छोड़ने के साथ पानी के बौछार की तैयारी भी पुलिस ने की थी, लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री @RahulGandhi जी व कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी ने पिछले डेढ़ महीने से अन्नदाता की आवाज बुलंद कर संसद सत्र बुला कर काले कानून रद्द करवाने की मांग के साथ जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पंजाब के सांसदों से मुलाकात की।#SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/O37ElvA6Wt
— Congress (@INCIndia) January 15, 2021
दिल्ली में उपराज्यपाल के निवास का घेराव करने से रोके जाने पर कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पहुंचकर उन कांग्रेस सांसदों से मिले हैं जो किसान आंदोलन के समर्थन में बीते डेढ़ महीने से यहां प्रदर्शन कर रहे हैं।
जब मोदी सरकार किसानों की जमीन छीनने की कोशिश कर रही थी; तब हमने उन्हें रोका था। मोदी सरकार एक बार फिर से किसानों पर आक्रमण कर रही है: श्री @RahulGandhi #SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/idgg0bDVBa
— Congress (@INCIndia) January 15, 2021
राहुल ने कहा कि ये तीन कानून किसान को खत्म करने के कानून हैं। इस देश को आजादी अंबानी-अदानी ने नहीं, किसान ने दी है। आजादी को बरकरार हिन्दुस्तान के किसान ने रखा है, जिस दिन देश की खाद्य सुरक्षा चली जाएगी उस दिन देश की आजादी चली जाएगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान को नहीं समझ रहे हैं, वो सोचते हैं कि किसानों में शक्ति नहीं है और ये 10-15 दिन में चले जाएंगे क्योंकि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) किसान की इज्जत नहीं करते।
Nothing will deter the Congress party in our fight to save our farmers. We must stand together, united in our efforts and with a singular focus, save our farmers from this power hungry & greedy govt. #SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/ZOKof1nJuj
— Congress (@INCIndia) January 15, 2021
राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए ने आर्थिक विकास दिया था, लाखों लोगों को गरीबी से निकाला, आज युवाओं के लिए कोई रोजगार नहीं है। मीडिया, आईटी, रिटेल, पावर.. सभी क्षेत्रों में कुछ कॉरपोरेट्स का एकाधिकार है। सरकार किसानों को थकाने की कोशिश कर रही है। यह उनकी रणनीति है। मोदी जी किसानों का सम्मान नहीं करते हैं।
- Advertisement -