-
Advertisement
Rahul Gandhi | Himachal Pradesh | Congress Halchal |
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू कश्मीर के 80 कांग्रेस अध्यक्षों को ट्रेनिंग दी। राहुल गांधी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए VIP कल्चर छोड़कर आम जनता से सीधे संवाद करना होगा।राहुल गांधी ने जनता से जुड़े मुद्दे उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नैरेटिव का जवाब मीडिया के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से दिया जाए।राहुल ने अपने साढ़े चार घंटे के ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और विपक्ष के नैरेटिव का जवाब देने के टिप्स दिए।

