- Advertisement

हिमाचल में बारिश का कहर: ठियोग में गाड़ी पर गिरीं चट्टानें, निरमंड में स्कूल भवन क्षतिग्रस्त
Himachal Weather: हिमाचल में मानसून के तेवर एक बार फिर तल्ख हो गए हैं। शिमला के ठियोग और इसके आसपास के इलाकों में रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। ठियोग के प्रेमघाट में अचानक हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की वजह से पहाड़ी से गिरीं बड़ी-बड़ी चट्टानों की चपेट में आकर एक गाड़ी( HP23D-7742) क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश के बाद क्षेत्र में 20 से अधिक मुख्य व संपर्क सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह ठप हो गई हैं।दूसरी ओर, कुल्लू जिले के निरमंड में भी लैंडस्लाइड का कहर देखने को मिला, जहाँ पहाड़ी से मलबे के साथ आए मलबे की चपेट में आने से पांकवा सरकारी स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त हो गया।
सात जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 6 दिन बारिश का दौर
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश भर में अगले छह दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) दिल्ली द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार सुबह 5:30 बजे तक प्रदेश के 7 जिलों—चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में अचानक बााढ़ (Flash Flood) आने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, विभाग ने आने वाले दिनों के लिए जिलावार चेतावनी जारी की है भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों, भूस्खलन वाले संभावित क्षेत्रों और नदी के किनारों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। किसी भी आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने को कहा गया है।
संजू चौधरी
