-
Advertisement
HImachal में तबाही की बारिश-बादल फटा, सराज में फिर हालात बिगड़े – नदी-नाले उफान पर
Cloudburst In Himachal : हिमाचल के कई भागों में बीती रात से ही भारी बारिश हो रही है। मंडी के चच्योट के कटवानी नाले में आज सुबह करीब छह बजे बादल फटने (Cloudburst) से तीन कमरों का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। लेकिन उनका सारा सामान पानी के तेज बहाव में बह गया।

वहीं, कौल डैम से पानी छोडा गया है, सतलुज का जलस्तर करीब पांच मीटर बढ़ गया है। इसके चलते पंजाब को भी अलर्ट कर दिया गया है। चंडीगढ-मनाली फोरलेन लैंडस्लाइड के चलते बंद पड़ा हुआ है।
मंडी में बारिश से फिर हालात खराब हो गए हैं। थुनाग, जंजैहली, बल्ह,पण्डोह में कई जगह खड्डों में बाढ़ आ गई है। थुनाग में
मंजर डराने वाला है .#Mandi #Thunag #Janjheli #Balh #Pandoh #flooded #Thunag #Himachalweather pic.twitter.com/5o5FZVxJIb— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 5, 2025
सराज में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा
सराज क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नदी-नालों के जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। इस आपदा से सराज की कई पंचायतें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिनमें बूंगरैलचौक, संगलबाड़ा, ढीम कटारू, लंबाथाच, चिऊणी, थुनाग, पखरैर, मुरहाग, शिकावरी, लेहथाच, कांढ़ा-बगस्याड, शरण, बहलीधार, शिल्हीबागी, बागाचनोगी, भाटकीधार, कलहणी, खबलेच, जैंशला, बस्सी, कुकलाह और बाखली प्रमुख हैं।
थुनाग मेंमलबा कई घरों में घुस गया है, जिससे वहां रह रहे हजारों लोगों की जान को खतरा पैदा हो गया है। इस आपदा ने पूरे क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को भी बुरी तरह प्रभावित किया है।
-राहुल कुमार

