-
Advertisement
राम किशन चौधरी ने कांगड़ा विस से कांग्रेस टिकट को किया आवेदन, कहा-लोगों की करूंगा सेवा
कांगड़ा। हिमाचल में विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha Election) के पास आते ही टिकट के दावेदार चुनावी रण में कूदने को तैयार हो गए हैं। इसी कड़ी में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से एक नाम सामने आने लगा है। यह नाम राम किशन चौधरी (Ram Kishan Chaudhary) का है। जो कांगड़ा के पास वीरता के रहने वाले हैं। इन्होंने भी कांग्रेस पार्टी (Congress Party) से टिकट की दावेदारी जताई है। राम किशन चौधरी ने कहा कि समाज सेवा शब्द अपने आप में एक जोश भरता है। जब तक हम समाज में रहते हैं तब तक समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करना हम सभी का नैतिक दायित्व हैं। हमारा उदेश भारत के हर व्यक्ति को समाज सेवा से जोडऩा है, ताकि हमारे समाज का स्तर ऊंचा हो सके। बता दें कि राम किशन चौधरी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। राम किशन चौधरी ने बताया की वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। अगर हाईकमान उन्हें कांग्रेस की टिकट (Ticket) देती है तो कांगड़ा की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा और वह कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में भारी बहुमतों से कांग्रेस को जीत दिलाएंगें। उन्होंने यह भी साफ कर दिया की वह समाजसेवा की भावना से ही राजनीति में काम करेंगे।
यह भी पढ़ें:हमीरपुर के भोरंज से डा रत्न चंद ने डोगरा कांग्रेस पार्टी से टिकट के लिए किया आवेदन
बता दें कि राम किशन चौधरी वीरता के स्थाई निवासी हैं। रामकिशन चौधरी एनएचपीसीए मैं बतौर इंजीनियर सेवाएं दे चुके हैं। वह अपनी नौकरी के साथ.साथ कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहे। सितंबर 2019 में सुरगनी से डिप्टी चीफ इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने के पश्चात ही उन्होंने सेवा भारती को एंबुलेंस प्रदान की जोकि टांडा में अपनी सेवाएं दे रही है। कोरोना काल में भी उन्होंने लोगों को राशन के साथ सेनेटाइजर मास्क बांट कर सेवा की थी। रामकिशन चौधरी का मानना है कि आज विश्व की आबादी 796 करोड़ आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि 33 प्रतिशत जंगल होने चाहिए, लकिन जंगल सिर्फ 13 प्रतिशत ही रह गए हैं, ऐसे में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने एक और मुहिम छेड़ी। इस मुहिम के चलते राम किशन चौधरी ने 40 हजार फलदार, औषधिदार व इमारतीदार पौधे वितरित किए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



