-
Advertisement
HRTC का बड़ा फैसला: कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘अस्थायी ड्राइवरों’ की भर्ती शुरू, वॉक-इन इंटरव्यू कल
Drivers Recruitment in HRTC: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में कर्मचारियों द्वारा हड़ताल के ऐलान के बाद निगम प्रबंधन तुरंत हरकत में आ गया है। जनता को परिवहन संकट से बचाने और बसों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रबंधन ने ‘डे-टू-डे’ (दैनिक) आधार पर अस्थायी ड्राइवरों (HTV) की भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत प्रदेश भर के विभिन्न यूनिटों में सैकड़ों पदों पर तुरंत नियुक्तियां की जा रही हैं।

₹1,500 दिहाड़ी पर तुरंत रखे जाएंगे ड्राइवर
परिवहन निगम द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इन ड्राइवरों को ₹1,500 प्रति दिन का निश्चित मानदेय दिया जाएगा। यह नियुक्तियां पूरी तरह से अस्थायी होंगी और भविष्य में नियमितीकरण या वरिष्ठता का आधार नहीं बनेंगी।
कल 24 जून को दोपहर 12 बजे से इंटरव्यू और ड्राइविंग टेस्ट
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए कल ही यानी 24 जून 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू और ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।
रिपोर्टिंग का समय: दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे के बीच
HRTC के संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक (Regional Manager) के कार्यालय में योग्यता और आवश्यक दस्तावेज इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं और दस्तावेज होने अनिवार्य हैं
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास।
ड्राइविंग लाइसेंस: वैध भारी परिवहन वाहन (HTV) या भारी मोटर वाहन (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस।
अनुभव: भारी वाहनों को चलाने का न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव जरूरी।
जरूरी दस्तावेज: शैक्षणिक प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड आदि), और किसी भी आपराधिक मामले में संलिप्त न होने का स्व-घोषणा पत्र।
विभिन्न यूनिट्स में खाली पदों का विवरण- निगम ने कुल 31 यूनिट्स के लिए यह भर्ती निकाली है, जिनका विवरण इस प्रकार है
पदों की संख्या- शिमला लोकल, शिमला रूरल, रामपुर, रोहड़ू, करसोग, तारादेवी, सोलन, नाहन, मंडी, कुल्लू, केलांग, सुंदरनगर, चंबा, पालमपुर, बैजनाथ, हमीरपुर, देहरा, बिलासपुर और नर्व्या डिपो में 25-25 पद,सुंदरनगर (धरमपुर), धर्मशाला, ऊना, सरकाघाट और नादौन/नगरोटा बगवांमें 20-20 पद, रिकांगपिओ और नालागढ़में 15-15 पद ,जोगिंद्रनगर में 12, पठानकोट में10 और संसारपुर टैरेस में 6 पद भरे जाने है।
भर्ती से जुड़ी किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार HRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

