-
Advertisement
कोरोना कर्फ्यू के बीच हिमाचल में रिहायशी मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
देहरा। कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) के बीच हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में एक रिहायशी मकान आग लगने से जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग लगने से पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। घटना के डाडासीबा के धरोहर गांव परागपुर में सोमवार सुबह को पेश आई। जानकारी देते हुए घर के मालिक लाला पवन सूद ने बताया परागपुर में उनकी दुकान (Shop) के ऊपर ही उनका स्लेटपोश मकान (House) है। जिसमें सोमवार सुबह अचानक आग (Fire) लग गई। आग लगने का पता चलते ही स्थानीय लोग इक्ट्ठा हो गए और अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड देहरा (Fire Brigade Dehra) व परागपुर पंचायत प्रतिनिधि को भी इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आस-पास की दुकानें और घर भी जलकर राख हो सकते थे।
यह भी पढ़ें: कोरोना कर्फ्यू के बीच हिमाचल में पकड़ी नशे की सबसे बड़ी खेप, करोड़ों के गांजे के साथ 3 गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड वाहन को भी मौके तक पहुंचाने के लिए लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। लेकिन मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मियों ने थोड़ी ही देर में बढ़ती आग पर काबू पा लिया और आसपास के घरों और दुकानों से जलने से बचा लिया। हालांकि पीड़ित परिवार को आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। परागपुर पंचायत प्रधान मदन गोपाल ने बताया मौके पर जाकर इस स्थान का निरीक्षण किया। साथ ही प्रशासन को भी इसके बारे में जानकारी दी गई। प्रधान मदन गोपाल ने बताया उक्त स्लेटपोश मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। लाखों का नुकसान भी आंका जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम देहरा (SDM Dehra) धनबीर सिंह ठाकुर को इसके बारे में बता दिया है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि परिवार की आर्थिक मदद की जाए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel

