-
Advertisement
रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ीं, गुरुग्राम ज़मीन घोटाले में ईडी ने दाखिल की चार्जशीट
Robert Vadra: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुग्राम में हुए जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। उनके साथ ही इसमें और भी कई लोगों और कंपनियों के नाम भी शामिल हैं। रॉबर्ट वाड्रा और उनकी कंपनियों जैसे स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्रा. लि. की कुल 43 अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं। मामला सितंबर 2018 का है, जब रॉबर्ट वाड्रा, हरियाणा के तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ और एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज की गई थी। एफआईआर में भ्रष्टाचार, जालसाजी और धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं।
वाड्रा से 18 घंटे से ज़्यादा समय तक पूछताछ
आरोप पत्र के अनुसार वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने 2008 में 7.5 करोड़ रुपए में 3.53 एकड़ ज़मीन खरीदी थी। जबकि परियोजना पूरी किए बिना ही उतनी ही ज़मीन 58 करोड़ रुपए में बेच दी गई। आरोपपत्र में रॉबर्ट वाड्रा को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में एजेंसी ने वाड्रा से 18 घंटे से ज़्यादा समय तक पूछताछ की। इसके साथ ही हरियाणा के कई अन्य कांग्रेस नेताओं से भी पूछताछ की गई। आरोपपत्र में उनके बयानों का ज़िक्र है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

