-
Advertisement
आप भी कर रहे हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो भूलकर भी ना करें ऐसी गलती
आज हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का व्रत है। आज सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। हालांकि, ये व्रत काफी कठिन माना जाता है। इस व्रत को रखने वाली महिलाओं और लड़कियों को कुछ नियमों का सख्ती से पालन करना पड़ता है। महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत के नियम काफी कठोर होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आपको व्रत के दिन किन चीजों को करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- इस दिशा में स्थापित करें विघ्नहर्ता की मूर्ति, घर में आएगी सुख-शांति
हरतालिका तीज का व्रत भी मनपसंद पति और खुशहाल वैवाहिक जीवन पाने के लिए किया जाता है और इस दिन शिव-पार्वती की पूजा की जाती है। इस व्रत में कुछ भी खाने-पीने की मनाही होती है। आज ये व्रत दिन और रात दोनों समय लगातार रखा जाएगा। इस व्रत में इस बात का ध्यान रखें की आपको भूलकर भी सोना नहीं है। ऐसा करने से व्रत खंडित माना जाता है और उसका फल भी नहीं मिलता है।
ये होगी पूजा की सामग्री
हरतालिका तीज की पूजा करते समय पूरी पूजा सामग्री का जरूर इस्तेमाल करें। इसमें भगवान शिव के प्रिय आक के फूल, बेलपत्र, इत्र चढ़ाए। वहीं, माता पार्वती को श्रृंगार चढ़ाए नहीं तो ये पूजा अधूरी मानी जाएगी।
बता दें कि हरतालिका तीज के व्रती महिलाओं और लड़कियों को हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। हाथों में मेहंदी लगानी चाहिए और पूरा श्रृंगार करना चाहिए। इसके अलावा लाल रंग पहनना भी शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि आज व्रती महिलाएं और लड़कियां काला या सफेद रंग ना पहनें। आज के दिन हरतालिका तीज की पूजा के बाद व्रत की कथा जरूर सुनें। इसके अलावा आज के दिन व्रती महिलाएं किसी को बुरा-भला ना कहें और ना ही मन में बुरे विचार लाएं। आज के दिन व्रती महिलाएं बिल्कुल गुस्सा ना करें। ज्यादा से ज्यादा समय भगवान की भक्ति में लगाएं।

