-
Advertisement
भीड़ में सलमान खान ने जेब में डाला ड्रिंक का गिलास, देखती रह गई पुलिस
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) किसी ना किसी बात को लेकर खबरों में रहते हैं। आए दिन उनकी वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें सलमान खान काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें-सलमान खान को मिला बंदूक का लाइसेंस, कार को भी किया अपग्रेड
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान कार से उतरते हैं और हाथ में पकड़ा शीशे का गिलास अपने पॉकेट में डाल देते हैं। बताया जा रहा है कि ये घटना सलमान खान के दोस्त के बर्थडे पार्टी की है। फिलहाल, सलमान की ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। सलमान के फैंस इसे भाईजान का स्टाइल बता रहे हैं। जबकि, कुछ यूजर्स सलमान खान को काफी ट्रोल कर रहे हैं।
https://twitter.com/Salman_Rules/status/1566408351986028544
ट्विटर पर इस वीडियो को @Salman_Rules नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की कैप्शन में यूजर ने लिखा सफेद रम का गिलास जेब में रखते हुए भाई। वीडियो को अब तक करीब 3 हजार व्यूज मिल चुके हैं और बहुत सारे लोग वीडियो पर लाइक और कॉमेंट भी कर रहे हैं।
