-
Advertisement
संजय राऊत बोले: #Mumbai_Police से डर लगता है तो वापस मत आना; कंगना ने दिया जवाब
नई दिल्ली। कई दफा तो लगता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने केवल ‘पंगा’ मूवी में काम ही नहीं किया है बल्कि लोगों के साथ ‘पंगा’ लेने की कसम भी खा ली है। इस बार कंगना ने शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) से पंगा ले लिया है। आपको याद होगा कि कुछ दिनों पहले कंगना ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया था कि वे बॉलीवुड में ड्रग माफिया को एक्सपोज करने के लिए मुंबई पुलिस की सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी। उन्हें इसके लिए हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) या केंद्र सरकार की सुरक्षा की जरूरत होगी। उन्होंने इस ट्वीट में बीजेपी विधायक राम कदम को भी टैग किया, उनके इस कदम से शिवसेना और कांग्रेस भड़क गई।
कंगना बोलीं- क्या PoK की तरह महसूस हो रही मुंबई?
कंगना के इस ट्वीट के बाद शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में संजय राउत ने उनके सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कंगना का विश्वासघात शर्मनाक है क्योंकि वे मुंबई में आजीविका चलाने के बावजूद मुंबई पुलिस की आलोचना करती है। राउत ने लिखा, ‘हम उनसे (कंगना) मुंबई नहीं आने का अनुरोध करते हैं। यह मुंबई पुलिस का अपमान है और गृह मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।’
यह भी पढ़ें: #Kangana का Mumbai Police पर निशाना – मेरे खिलाफ अपराध को कर रहे प्रोत्साहित
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1301413968729210880
वहीं, संजय राउत का यह लेख सामने आने के बाद कंगना उनपर हमलावर हो गई हैं। कंगना का आरोप है कि शिव सेना लीडर संजय राउत ने उन्हें मुंबई वापस न लौटने की धमकी दी है। इस बारे में ट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा कि शिव सेना लीडर संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुझसे कहा है कि मुंबई वापस ना आऊं, मुंबई की गलियों में आजादी ग्रैफिटी और अब खुली धमकी, मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसी फीलिंग क्यों दे रहा है?

