-
Advertisement
अब तो कांग्रेस का हर नेता अपने आपको अध्यक्ष या सीएम बोल रहा है
Last Updated on July 18, 2021 by Sintu Kumar
ऊना। वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस नेता और नीतिविहीन पार्टी बन गई है क्योंकि कांग्रेस कैडर आधार नहीं बल्कि नेता आधारित पार्टी रही है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस का हर नेता अपने आप को कांग्रेस का अध्यक्ष या सीएम बोल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की क्या स्थिति होगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
यह भी पढ़ें: बीजेपी व कांग्रेस ने मंडी के सेरी मंच पर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को किया याद
आज ऊना मंडल बीजेपी की बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान बीजेपी पदाधिकारियों को केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार के कार्यकाल के दौरान ऊना विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी दी गई और ऊना में चल रहे विकास कार्यों से जनता को भी अवगत करवाने के निर्देश दिए गए। वहीं बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा के साथ पार्टी द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि 2017 में बीजेपी ने सत्तासीन होते ही मिशन 2022 के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई थी। संगठन और सरकार साथ मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे है और इसी का नतीजा 2022 में देखने को मिलेगा जब बीजेपी सत्ता में दोबारा आकर इतिहास रचेगी। बैठक की अध्यक्षता ऊना मंडलाध्यक्ष हरपाल गोगी ने की जबकि वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल और ऊना मंडल के प्रभारी विनोद ठाकुर बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। जाहिर है हिमाचल प्रदेश बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक के बाद अब प्रदेश में मंडल स्तर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में मिशन रिपीट का नारा लेकर आगे बढ़ रही बीजेपी इन बैठकों के जरिये बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने पर बल दे रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…