-
Advertisement
एसबीआई ने बढ़ाए ATM चार्जेस, अब कैश विदड्रॉल और बैलेंस चेक करने की भी बढ़ी फीस
State Bank of India: अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक है तो आपके लिए काम की खबर है। एसबीआई ने एटीएम ट्रांजैक्शन चार्जेस में बदलाव किया है। दरअसल, बैंक ने फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने के बाद एटीएम यूज करने के चार्जेस बढ़ा दिए हैं। इसका सीधा मतलब ये है कि अगर आप एसबीआई के कस्टमर हैं, तो दूसरे बैंक के एटीएम से कैश विदड्रॉल की मंथली लिमिट खत्म होने के बाद हर बार कैश निकालने पर 23 रुपए (जीएसटी मिलाकर) लगेंगे और बैलेंस चेक करने जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के भी 11 रुपये लगेंगे। जाहिर है बैंक में लंबी कतारों से बचने के लिए बहुत से लोग एटीएम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बैंक ने इन ऑटोमैटिक डिपॉजिट कम विड्रॉल मशीनों के इस्तेमाल की फीस बढ़ा दी है।
फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने पर 23 रुपये चार्ज होगे
फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने पर पहले 21 रुपये लगते थे। अब 2 रुपए जीएसटी जोड़ कर यह 23 रुपये हो गया है। बैलेंस इन्क्वायरी या मिनी स्टेटमेंट जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए अब 11 लगेंगे। इस प्राइस हाइक का असर बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट, एसबीआई एटीएम इस्तेमाल करने वाले एसबीआई डेबिट कार्ड होल्डर्स, या किसान क्रेडिट कार्ड अकाउंट पर नहीं पड़ेगा।
इंटरचेंज फीस में हुई बढ़ोतरी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इंटरचेंज फीस में हाल ही में हुई बढ़ोतरी के चलते ट्रांजैक्शन चार्जेस को बढ़ाने का फैसला लिया है। नए नियम के तहत, एसबीआई के सेविंग्स अकाउंट धारकों को पहले की ही तरह दूसरे बैंकों के एटीएम पर हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते रहेंगे, लेकिन इस लिमिट के बाद कैश निकालने पर अब 23 रुपये प्लस जीएसटी और बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 11 रुपये प्लस जीएसटी देने होंगे। ऐसे में जो लोग अक्सर एटीएम से पैसे निकालते या जमा करते हैं, उन्हें दिक्कत हो सकती है।
पंकज शर्मा
