-
Advertisement
19 सितंबर तक हिमाचल में बंद रह सकते हैं स्कूल, ये है मुख्य कारण
शिमला। 4 सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में जयराम सरकार ने 14 सितंबर तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया था। जिसकी मियाद अब पूरी होने वाली है। इसी बीच खबर आ रही है कि स्कूलों 19 सितंबर तक बंद रखा जा सकता है। इसकी मुख्य वजह महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दौरा बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में 14 के बाद स्कूल खोलने की तैयारी, पढ़े क्या बोले शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर
संभावना जताई जा रही है कि सरकार दोबारा स्कूलों को छात्रों के लिए आगामी फैसले तक बंद रखेगी। बता दें कि शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी कह चुके हैं कि वे स्कूलों को छात्रों के लिए खोलने की जल्दबाजी नहीं करेंगे। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद ही सरकार और विभाग विचार करेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


