-
Advertisement
ब्रेकिंगः हिमाचल में पहली से 12 वीं तक के छात्रों के लिए खुले स्कूल, जिम, सिनेमा हॉल भी खुलेंगे
शिमला। हिमाचल कैबिनेट बैठक में स्कूल खोलने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। हिमाचल प्रदेश में अब पहली से12 वीं कक्षा तक के स्कूल खुल जाएंगे। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है। पहली से 8वीं कक्षा के छात्र 17 फरवरी यानी गुरुवार से नियमित रूप से स्कूल आएंगे। कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों की ताजा स्थिति की समीक्षा करने के बाद सरकार ने इन कक्षाओं के छात्रों को भी स्कूल बुलाने का फैसला लिया है।
- प्रदेश में जिम और सिनेमा हॉल भी 17 फ़रवरी से खोल दिए जाएंगे। सभी तरह के लंगरों के लिए अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया।
- सरकार ने मिनिमम पेंशन को 3500 से बढ़ाकर 9000 कर दिया गया है।
- हिमाचल के कर्मचारियों को अब 20 लाख ग्रेच्युटी मिलेगी।
हिमाचल सरकार ने पेंशनर्ज को भी तोहफा दिया है। पेंशनरों को नया पे कमीशन देने की मंजूरी मिली है। इसके लाथ पहली जनवरी 2016 से मिलेंगे। इसमें पेंशनरों को 21 फीसदी डीआर देने का फैसला लिया है। एनपीएस की 2009 की अधिसूचना को मंजूरी दी है।
आज सुबह राज्य सचिवालय में सीएम जयराम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आज समाजिक न्याय मंत्री सरवीण चौधरी मौजूद नहीं रहीं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

