-
Advertisement
कसौली सब डिवीजन के सभी स्कूल 23 तक रहेंगे बंद, आदेश जारी
सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले (Solan District) में 12 से 14 अगस्त के दौरान हुई भारी बारिश और भूस्खलन (Rain and Landslide) से सड़कों को हुए नुकसान और सड़कें बंद होने को देखते हुए एसडीएम कसौली (SDM Kasauli) ने छात्रों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों को 21 से 23 अगस्त तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
एसडीएम ने ग्राम पंचायत धकरियाना के सभी स्कूलों को भी 21 से 23 अगस्त तक बंद रखने को कहा है, क्योंकि बाढ़ और भूस्खलन के कारण यह क्षेत्र बेहद संवेदनशील हो गया है। आदेश में मौसम विभाग (IMD Shimla) से मिली खराब मौसम की चेतावनी का भी जिक्र किया गया है।
यह भी पढ़े:अब 22 अगस्त से शुरू होंगी सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं
उधर, हिमाचल छात्र व अभिभावक मंच ने भारी बरसात व भयंकर आपदा के मध्यनज़र प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों व अन्य शिक्षण संस्थानों को आगामी कुछ दिनों तक बन्द रखने की सरकार से मांग की है। मंच का मानना है कि भारी बरसात व आपदा के कारण छात्रों की जान को दांव पर लगाना ठीक नहीं है] क्योंकि ऐसे मौसम में कभी भी कोई भी अनहोनी, अप्रिय घटना व बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए तुरन्त ऑनलाइन कक्षाएं (Online Classes) शुरू करनी चाहिए।

