-
Advertisement

BJP के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा TMC में शामिल, बोले – सिर्फ दबाने में विश्वास करती है ये सरकार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी में शामिल हो गए हैं। यशवंत सिन्हा ने आज पार्टी के दफ्तर जाकर सदस्यता ली और पार्टी का झंडा भी लहराया। यशवंत सिन्हा बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और वह वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रह चुके हैं। यशवंत सिन्हा काफी समय से बीजेपी ने नाराज चल रहे थे और लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। इसके बाद अब उनके पार्टी बदलने की खबर आई है।
यह भी पढ़ें: Corona का टीका लगवाने का इंतजार कर रहा था बुजुर्ग, लाइन में खड़े-खडे़ आया हार्ट अटैक
पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने आज कोलकाता के टीएमसी ऑफिस (Kolkata TMC Office) में सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और मंत्री सुब्रत मुखर्जी की मौजूदगी में टीएमसी का दामन थाम लिया। पार्टी में शामिल होने से पहले उन्होंने ममता बनर्जी के साथ बातचीत भी की थी। सुदीप बंद्योपाध्याय ने बताया कि दीदी के साथ यशवंत सिन्हा की बातचीत काफी सकारात्मक रही।
टीएमसी (TMC) में शामिल होते ही यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर हमला बोलना भी शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी का एक ही मकसद है कि जहां भी चुनाव हो, उसे जीतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अटल की पार्टी और आज की पार्टी में जमीन और आसमान का अंतर है। अटल सर्वसम्मित पर विश्वास करते थे। आज की सरकार सिर्फ दबाने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि जो लोग विश्वास करते हैं कि देश में प्रजातंत्र रहना चाहिए। उन्हें इकट्ठे होकर आगे आने की जरूरत है। दीदी की तारीफ करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि ममता शुरू से ही फाइटर रही हैं। बंगाल चुनाव में टीएमसी बहुमत से सत्ता में वापस आएगी।